टैग
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP का प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला और वित्त विभाग वापस मांगा। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री सकारात्मक हैं, लेकिन विभाग सौंपने को सूखा राहत के फंड के इंतजाम से जोड़ा है। पार्टी को दिसंबर के विंटर सेशन से पहले विभाग मिलने की उम्मीद है।