#6g
10,000 किमी का एआई महामार्ग बनेगा; टाटा कम्युनिकेशंस का 450 मिलियन डॉलर का निवेश
टाटा कम्युनिकेशंस ने देशभर में करीब 10,000 किलोमीटर का नया फाइबर नेटवर्क बिछाने के लिए लगभग 450 मिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया है। पहले चरण में मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर पर जोर रहेगा। बाद में विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, जामनगर और गिफ्ट सिटी तक विस्तार होगा।
आईआईटी बीएचयू में सी-डॉट का 6जी और एआई केंद्र
दूरसंचार विभाग के सी-डॉट ने वाराणसी स्थित आईआईटी (बीएचयू) में 6जी और एआई अनुसंधान के लिए छठा उत्कृष्टता केंद्र बनाया। 5जी एडवांस्ड, 6जी, क्वांटम और साइबर सुरक्षा पर अनुसंधान होगा।