#swiggy
स्विगी का घाटा 922 करोड़ पर आया, राजस्व 54% बढ़ा
स्विगी का दूसरी तिमाही का घाटा घटकर 922 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 1,092 करोड़ था। राजस्व 54.4 प्रतिशत बढ़कर 5,561 करोड़ रुपये हो गया। क्विक कॉमर्स राजस्व 33.3 प्रतिशत और फूड डिलीवरी राजस्व 21.6 प्रतिशत बढ़ा।
कच्चे तेल का दबाव : सेंसेक्स 450 अंक गिरा, निफ्टी 22,500 के नीचे
पश्चिम एशिया में तनाव से ब्रेंट कच्चा तेल 113-114 डॉलर के पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने से शुक्रवार को शेयर बाजार गिरा। सेंसेक्स 450 अंक टूटा और निफ्टी 22,500 के नीचे आ गया। आईटी शेयरों ने हालांकि तेजी दिखाई।