#j-p-nadda
नड्डा भोपाल में, गोरखपुर में योगी के साथ नबीन; बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च सड़कों पर
चुनाव आयोग पर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी बुधवार को कई राज्यों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाल रही है। केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा भोपाल में मार्च की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि पार्टी अध्यक्ष नितीन नबीन गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कदमताल कर रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में भी मार्च निकला और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी 15,000 छात्रों की रैली कर रही है।
2029 तक 75,000 और मेडिकल सीटें; अब तक 45,000 बढ़ीं, नड्डा ने बताया
देश में 23 एम्स और 863 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को बताया. उन्होंने कहा कि पीजी की 10,000 सीटों के लिए प्रति सीट 1.5 करोड़ रुपये के हिसाब से 15,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं. यूजी सीटें 51,000 से 1.43 लाख और पीजी सीटें 31,000 से 86,000 हो गई हैं.