#india-poland
2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का भारत-पोलैंड लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अमल में लाने का लक्ष्य रखा। रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और एआई में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
राजघाट पर श्रद्धांजलि; पोलैंड के पीएम टस्क का भारत दौरा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को नई दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। व्यापार, रक्षा और रूस-यूक्रेन संघर्ष प्रमुख मुद्दे रहेंगे।