टैग
एक्यूआई.इन के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 488 तक पहुंच गया, जबकि मंगलवार का दैनिक औसत 410 था। कई निगरानी केंद्रों पर यह 500 के पार रहा। ग्रैप-2 प्रतिबंध लागू हैं और शीतकालीन कार्ययोजना में वाहनों पर रोक तथा "नो पीयूसी, नो फ्यूल" नियम शामिल है।