#western-railway
प्रभादेवी में 101 घरों पर बुलडोजर रुका, वैष्णव के निर्देश पर कार्रवाई टली
प्रभादेवी स्टेशन के पास रेलवे जमीन पर 101 ढांचों को हटाने का अभियान शुक्रवार को रोक दिया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की. पुनर्वास की डीपीआर बनने तक कार्रवाई नहीं होगी.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी; मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दखल के बाद रेलवे पीछे हटी
दादर-प्रभादेवी में रेलवे की जमीन पर रहने वालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को रोक दी गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर रोक मांगी. रेल मंत्री ने कार्रवाई रोकने का आदेश दिया.