टैग
पंजाब और फरीदाबाद पुलिस ने कुलवंत सिंह को पंचायती झुग्गी गांव से गिरफ्तार किया। वह 13 सितंबर को फाजिल्का के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले में वांछित था। पुलिस के मुताबिक उसके पाकिस्तान की आईएसआई और शहजाद भट्टी नेटवर्क से संपर्क हैं। श्रीगंगानगर में 8 किलो आरडीएक्स बरामदगी में भी वह वांछित था।