#rajya-sabha-bypoll
दो अर्ज रद्द, फॉर्म-26 पर सियासत: हरदीप पुरी बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंचने की राह पर
मध्य प्रदेश में रिटर्निंग अधिकारी ने मंगलवार को जांच के दौरान कांते सयान्ना और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी के नामांकन रद्द कर दिए, जिससे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा उपचुनाव में अकेले उम्मीदवार बचे हैं। कांग्रेस ने पुरी के फॉर्म-26 हलफनामे पर आपत्ति जताई है और कोर्ट जाने की बात कही है। नतीजा 5 नवंबर को आना है।
राज्यसभा उपचुनाव में निर्दलीय लोहानी पुरी के सामने; आज होगी छंटनी
मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन भरा है। 67 साल के लोहानी पुराने भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके के रहने वाले हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। 3 नवंबर को छंटनी, 5 नवंबर तक नाम वापसी और 12 नवंबर को मतदान होगा।