टैग
मान-हिंजवडी से शिवाजीनगर के बीच पुणे मेट्रो लाइन 3 पर बुधवार सुबह 6 बजे से यात्रियों के लिए सेवा शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन किया था। 23.2 किमी की एलिवेटेड पिंक लाइन पर 8,313 करोड़ रुपये खर्च हुए और यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में बनी है। करीब 100 महिलाएं ट्रेन चलाएंगी।