#mlc-election
भाजपा छह, सपा पाँच — और वाराणसी की दोनों सीटें अखिलेश के खाते में
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के अंतिम नतीजों में 11 स्नातक व शिक्षक सीटों में से भाजपा को छह और समाजवादी पार्टी को पांच मिलीं, यानी सपा को दो का फायदा। सपा ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटें बरकरार रखीं और लखनऊ स्नातक सीट भी छीनी। चार राज्यों की 28 परिषद सीटों में भाजपा ने 13 जीतीं।
विधान परिषद चुनाव से पहले भाजप की राजा भैया के दरवाजे पर दस्तक
उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर के विधान परिषद चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजप ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से संपर्क साधा है।
एक अस्पताल का बेड और एक बगावत: बिहार की एमएलसी चुनाव बनी जदयू की अंदरूनी लड़ाई
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ जदयू में खुली लड़ाई शुरू हो गई है। मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ बगावत कर जन सुराज के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया।