#medical-education
मेडिकल छात्रों को इलिनॉय यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग; एक्सचेंज कार्यक्रम का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को अमेरिका की इलिनॉय यूनिवर्सिटी जाने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह ऐलान किया। छात्रों के साथ शिक्षक भी ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे।
मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, पर मानक बरकरार : एनएमसी की सफाई
नेशनल मेडिकल कमीशन ने साफ किया कि मेडिकल शिक्षा के मानक बनाए रखने संबंधी 2023 के नियम हटाने से मानकों में ढील नहीं आएगी। सालाना डिस्क्लोजर रिपोर्ट अनिवार्य रहेंगी और निरीक्षण के अधिकार बरकरार रहेंगे।