टैग
चुनाव आयोग पर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी बुधवार को कई राज्यों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाल रही है। केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा भोपाल में मार्च की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि पार्टी अध्यक्ष नितीन नबीन गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कदमताल कर रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में भी मार्च निकला और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी 15,000 छात्रों की रैली कर रही है।