#isi
मौसी के घर से ग्रेनेड हमले का आरोपी धरा, पुलिस ने आईएसआई से कनेक्शन का दावा किया
पंजाब और फरीदाबाद पुलिस ने कुलवंत सिंह को पंचायती झुग्गी गांव से गिरफ्तार किया। वह 13 सितंबर को फाजिल्का के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले में वांछित था। पुलिस के मुताबिक उसके पाकिस्तान की आईएसआई और शहजाद भट्टी नेटवर्क से संपर्क हैं। श्रीगंगानगर में 8 किलो आरडीएक्स बरामदगी में भी वह वांछित था।
नेवी की गोपनीय जानकारी बेचने वाला नेटवर्क पकड़ा, 18 संदिग्ध, दो गिरफ्तार
पाकिस्तान की आईएसआई के लिए नौसेना की संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 'ऑपरेशन फायरवॉल-2026' के तहत 18 संदिग्धों में से दो गिरफ्तार, जिनमें 13 नौसेना से बताए जाते हैं। यह नेटवर्क 10 राज्यों में फैला था।