टैग
मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन भरा है। 67 साल के लोहानी पुराने भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके के रहने वाले हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। 3 नवंबर को छंटनी, 5 नवंबर तक नाम वापसी और 12 नवंबर को मतदान होगा।