टैग
CBI ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि तृषा शर्मा मौत मामले में भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई मुमकिन नहीं लगती, क्योंकि मुख्य आरोपी उनकी सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और उनका असर है। 29 अक्टूबर को दाखिल हलफनामे में एजेंसी ने तृषा के पिता नवनीधि शर्मा की उस मांग का समर्थन किया है कि मुकदमा दिल्ली शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी है।