टैग
चक्रवात अर्नब से ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में एक हजार से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं और गंजाम में करीब 50 हजार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं। राज्य में 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 313 टीमें लगी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 326 का करीब 300 मीटर हिस्सा बह गया और 36 ट्रेनें रद्द की गईं।