टैग
शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे लुधियाना के फील्ड गंज की गली नंबर 10 में एक दोमंजिला इमारत में आग लगी और इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 26 साल के साहिल सबरवाल की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों के मुताबिक ऊपरी मंजिल पर रखे पटाखों में आग फैलने से धमाके हुए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आबादी वाले इलाके में पटाखे अवैध रूप से रखे गए थे। पुलिस कारण की जांच कर रही है।