#earnings
इन्फोसिस का मुनाफा 7,823 करोड़, सालाना अनुमान घटाया
इन्फोसिस ने सितंबर तिमाही में 7,823 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना 6.2 फीसदी बढ़ा। आमदनी 49,244 करोड़ रही। कंपनी ने 2026-27 के लिए आमदनी वृद्धि अनुमान घटाकर 1-2 फीसदी किया।
स्विगी का घाटा 922 करोड़ पर आया, राजस्व 54% बढ़ा
स्विगी का दूसरी तिमाही का घाटा घटकर 922 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 1,092 करोड़ था। राजस्व 54.4 प्रतिशत बढ़कर 5,561 करोड़ रुपये हो गया। क्विक कॉमर्स राजस्व 33.3 प्रतिशत और फूड डिलीवरी राजस्व 21.6 प्रतिशत बढ़ा।