टैग
दिल्ली की एक अदालत ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में DHFL के पूर्व सीएमडी कपिल वधावन, पूर्व निदेशक धीरज वधावन और कारोबारी अजय रमेश नवंदर के खिलाफ आरोप बदलने की CBI की मांग खारिज कर दी है। 29 अक्टूबर के आदेश में विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने कहा कि अदालत अपने आरोप तय करने वाले आदेश की समीक्षा नहीं कर सकती, सिर्फ क्लर्की या टाइपिंग की गलती सुधार सकती है।