#curfew
हिंसक प्रदर्शनों के चलते भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों, झड़पों और स्थानीय कर्फ्यू के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले और जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सतर्कता की सलाह जारी की। भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और फ्रांसीसी अधिकारियों के निर्देश मानने को कहा गया।
दुर्गा विसर्जन जुलूस में पथराव; वाशिम में कर्फ्यू, मामला दर्ज
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव से तनाव पैदा हो गया। टीपू सुल्तान चौक के पास गुलाल आवासीय संपत्तियों पर पड़ने के बाद दो समुदायों में विवाद हुआ, जो पथराव तक बढ़ा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर इलाके में कर्फ्यू लगाया और मामला दर्ज किया।