टैग
केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सोमवार को उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और दामाद पी ए मोहम्मद रियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। विजिलेंस की एफआईआर और जांच पर भी रोक रहेगी। प्रवर्तन निदेशालय की अलग जांच पर यह रोक लागू नहीं है।