टैग
मुंबई महानगर क्षेत्र की हवा प्रदूषण घटाने के लिए पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने स्वच्छ हवा कार्यक्रम का ऐलान किया है। सड़कों की धूल के लिए वैक्यूम क्लीनिंग मशीनें और मलबा ढोने वाले वाहनों को पूरी तरह ढकना जरूरी होगा। इसके लिए दिशानिर्देश अगले 15 से 20 दिनों में तैयार होंगे।