#borivali
अंधेरी में प्लेटफॉर्म से डिब्बे में फेंका हथियार बीच में फंसे बढ़ई को लगा; आरोपी गिरफ्तार
बोरीवली से चर्चगेट जा रही फास्ट लोकल में दो यात्रियों की बहस के बीच प्लेटफॉर्म से डिब्बे में फेंका गया हथियार तीसरे यात्री के सीने में जा लगा. 52 वर्षीय बढ़ई सुरेश द्वारका शर्मा घायल हैं और भाभा अस्पताल में भर्ती हैं. अंधेरी रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बोरीवली की जमीन खाली करो, वरना वेतन छोड़ो: सुप्रीम कोर्ट ने बीएमसी प्रमुख का वेतन रोका
सुप्रीम कोर्ट ने बीईएसटी बस स्टैंड के लिए आरक्षित बोरीवली की जमीन से अतिक्रमण न हटाने पर बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे को अवमानना नोटिस जारी किया है। उनका वेतन रोक दिया गया है और निगम पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगले दिन बीएमसी ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।