#712-extract
फ्लैट के लिए भी अलग दस्तावेज; 7 करोड़ फ्लैट मालिकों के लिए 'वर्टिकल प्रॉपर्टी कार्ड' के ड्राफ्ट नियम जारी
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को वर्टिकल प्रॉपर्टी कार्ड के ड्राफ्ट नियम जारी किए। करीब 7 करोड़ फ्लैट मालिकों को अलग कानूनी रिकॉर्ड मिलेगा। 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं।
सिंहगड संस्था की 33 संपत्तियों की नीलामी की तैयारी; पुणे नगर निगम का 539.65 करोड़ बकाया
पुणे नगर निगम ने सिंहगड टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी की 33 संपत्तियों की नीलामी की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है. इन पर 539.65 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है. पुणे शहर और हवेली तहसील के तहसीलदार से 7/12 पर बकाया दर्ज करने की गुजारिश की गई है.