टैग
शुक्रवार को घोषित नतीजों के मुताबिक राजस्थान की 37 में से 23 जिला परिषदों और 7,543 में से 3,758 पंचायत समिति वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा को 357 जिला परिषद सीटें और 2,213 पंचायत समिति वार्ड मिले, जबकि नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल की रालोप ने 497 वार्ड जीते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की है।