टैग
गुमला जिले के समसेरा गांव में दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक मिनी प्रिया (28) और राधिका कुमारी (20) दो भाइयों की पत्नियां थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शव एंबुलेंस से सिमडेगा ले जाकर दफनाए। गुमला एसपी हरीश बिन जमान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया।