टैग
नागपुर के मनेवाड़ा इलाके में अध्यापक नगर स्थित एक फ्लैट में मंगलवार तड़के बर्थडे पार्टी में 17 साल के डीजे ऑपरेटर के सिर में गोली मारी गई। वह एम्स में गंभीर है और फ्लैट मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हुदकेश्वर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।