टैग
अफगानिस्तान के राशिद खान पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने नौवें ओवर में तडीवानशे मारुमानी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 120 मैचों में उनकी औसत 13.96 और इकॉनमी 6.13 है। इंग्लैंड के आदिल राशिद 171 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।