#sdrf
छह सवारों वाला हेलीकॉप्टर क्रैश; बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु और पांच यात्री, कुल छह लोग सवार थे। खराब मौसम के कारण बचाव दल को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
दुर्गा विसर्जन बना काल: कोटा नहर में नाव पलटी, दो युवकों की मौत, दो लापता
कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में सात लोगों की नाव पलट गई। बुधवार सुबह सूरज सिंह (22) और विकास वर्मा (22) के शव बरामद हुए। राहुल जोशी (18) और आशु जोशी (19) नामक चचेरे भाइयों की तलाश जारी है। तीन लोग तैरकर बच गए।