टैग
पंढरपुर में शिव संघटना नेता राजाभाऊ भिंगे की हत्या के मामले में कथित शूटर समेत पांच लोग शनिवार को गिरफ्तार किए गए। सोलापुर ग्रामीण के एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि पुणे के हडपसर निवासी शूटर रोहन नागे भिंगे की दिनचर्या पर नजर रखने के लिए उनके घर के पास एक धुलाई की दुकान पर दो से तीन महीने काम करता रहा। 17 नवंबर की रात करीब 9 बजे इसबावी इलाके में सैर के दौरान भिंगे पर तीन गोलियां चलाई गई थीं।