टैग
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बताया कि 23 अक्टूबर को असम, मिजोरम और मणिपुर के 38 ठिकानों पर 38 टीमों ने छापा मारा, 18 लोगों को गिरफ्तार किया और 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए। सरकार के मुताबिक ऑपरेशन में करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला और 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई। शाह ने कहा कि नेटवर्क भारत-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर से ड्रग्स भेजता था।