टैग
मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के दफ्तरों को गुरुवार को बम धमकी वाले मेल मिले। मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले पर ड्रोन हमले का जिक्र था। नवी मुंबई नगर निगम मुख्यालय करीब तीन घंटे के लिए खाली कराया गया, कुछ संदिग्ध नहीं मिला। नागपुर जिला और सत्र न्यायालय को भी गुरुवार को धमकी भरा मेल मिला।