टैग
नागपुर ग्रामीण पुलिस ने भोपाल से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीन कॉल सेंटरों से आठ राज्यों के सरपंचों और ग्राम सेवकों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूली जा रही थी। कॉलर खुद को न्यूज चैनल का प्रतिनिधि बताकर विज्ञापन के नाम पर पैसा मांगते और रिपोर्ट छापने की धमकी देते थे।