टैग
तमिलनाडु सरकार ने नई रिलीज तमिल फिल्मों को दिन में छह शो दिखाने की अनुमति दी है। रिलीज के पहले हफ्ते में सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 2.30 बजे तक शो हो सकेंगे। स्थानीय त्योहार, सार्वजनिक छुट्टियों, शनिवार और रविवार को भी छह शो की छूट रहेगी। 1957 के सिनेमा (रेगुलेशन) नियमों में संशोधन होगा।