टैग
मोगा के अंगदपुरा इलाके में रविवार शाम काली स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने पांच लोगों पर फायरिंग की। चचेरे भाई साहिल जिंदल और गगन जिंदल की मौत हो गई, दो घायल हैं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का दौरा किया।