टैग
अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी पुलिस ने 76 साल के रामचंद्र बाबूराव हुंबे को 56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जाती है। हुंबे पांच दिन पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर रिहा हुए थे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने नालासोपारा के सप्लायर से ड्रग लेने की बात कबूल की। सप्लायर की तलाश जारी है।