टैग
पालघर पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने विक्रमगड तहसील के भोपोली गांव के एक बंगले में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अमेरिकी नागरिकों को नकली वायरस अलर्ट भेजकर गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए मना लिया। मनोर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत केस दर्ज हुआ है।