टैग
सांगली जिले की खानापुर तहसील के माहुली में मंगलवार को शक्तिपीठ हाईवे के लिए आई मापनी टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। बिना मापनी किए प्रशासन लौट गया। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने सुबह 9 बजे से करीब 8 घंटे धरना दिया। प्रशासन के साथ करीब 800 पुलिसकर्मी थे। किसानों ने मापनी की मशीनें मौके पर ही तोड़ दीं। बुधवार से जिले में कहीं भी मापनी न होने देने का संकल्प आंदोलनकारियों ने लिया।