टैग
पुणे नगर निगम के 'भाऊ फ्लेक्स काढा' पोर्टल पर मंगलवार को पहले ही दिन 162 शिकायतें आईं। इनमें से 151 फ्लेक्स पर कार्रवाई हुई। नगर रोड, कोथरुड और कसबा में 21-21 शिकायतों पर कार्रवाई हुई। धनकवडी में एक भी शिकायत निपटाई नहीं गई। शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखी जाती है, ऐसा अतिरिक्त आयुक्त प्रजीत नायर ने बताया।