टैग
जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ का आवंटन सोमवार को तय हुआ। इश्यू को 22.19 गुना बोली मिली और रिकॉर्ड 1.39 करोड़ आवेदन आए। शेयर बुधवार को लिस्ट होंगे और ग्रे मार्केट में करीब 22% प्रीमियम है। डील से जुड़े 19 बैंकों को करीब ₹196 करोड़ यानी इश्यू का 0.65% फीस मिलेगी।