टैग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार सभी 11 आरोपियों को गुरुवार को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मकोका लगाने के बाद मुंबई पुलिस ने पहली बार रिमांड मांगी। इससे पहले अदालत ने सभी 11 को कड़े कानून के तहत दोबारा गिरफ्तार करने की अनुमति दी थी।