टैग
इंदापुर तहसीलदार जीवन बनसोडे के कामकाज को लेकर बुधवार को तहसील में दो मोर्चे निकले। भाजप ने सुबह 10 बजे विरोध में मोर्चा निकाला। दोपहर 12 बजे अजित पवार गुट की राकांपा ने तहसीलदार के समर्थन में जवाबी मोर्चा निकाला। दोनों मोर्चे तहसील दफ्तर पहुंचने वाले थे, जिससे तनाव की आशंका थी। विवाद की जड़ SIR प्रक्रिया में वोटरों के नाम हटाने का मुद्दा है।