#investment-fraud
फर्जी बैंक स्टेटमेंट और 4.44 करोड़: टीवी एक्टर को 'मुनाफा' दिखाया, पांच गिरफ्तार
मुंबई में एक टेलीविजन सीरियल के अभिनेता को अलग-अलग कंपनियों में निवेश पर अच्छा रिटर्न देने का झांसा देकर 4.44 करोड़ रुपये ठगने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। ओशिवारा पुलिस थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और साजिश के तहत मामला दर्ज है।
81.36 लाख की ठगी: साल भर की तलाश के बाद पुणे की कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
निवेश पर हर महीने 8 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर 81.36 लाख रुपये ठगने के मामले में अमरावती की आर्थिक अपराध शाखा ने पुणे की एक कंपनी के निदेशक को गुरुवार को गिरफ्तार किया. गढ़गे नगर पुलिस थाने में 5 अक्टूबर 2025 को 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी.
निवेश के नाम पर 1.38 करोड़ की ठगी, वानवडी थाने में मामला दर्ज
ज्यादा रिटर्न का लालच देकर कई लोगों से 1.38 करोड़ रुपये लेकर ठगी का मामला वानवडी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है. तीन आरोपी छत्रपती संभाजीनगर के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक ठगी अक्टूबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच हुई.