टैग
दिवाली में आग की घटनाएं बढ़ने के बाद पुणे नगर निगम ने रॉकेट और हवाई पटाखों के इस्तेमाल पर 25 नवंबर तक रोक लगा दी है। लक्ष्मीपूजन के दिन दोपहर 3 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक फायर ब्रिगेड को 94 कॉल आए थे। पिछले साल यही आंकड़ा 43 था।