टैग
छत्रपति संभाजीनगर के सिडको थाने ने 16 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि 2 नवंबर को प्रसव के बाद 21 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ की। एमएलसी रजिस्टर छीना गया और करीब 75 हजार रुपये का नुकसान बताया गया।