टैग
नागपुर नगर निगम की करीब 900 विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन वे निविदा चरण तक नहीं पहुंचीं। वित्तीय वर्ष बचे चार महीने में यह बड़ी अड़चन बन गई है। लेखा एवं वित्त विभाग ने सोमवार को परिपत्र जारी कर विभागाध्यक्षों से 2026-27 का संशोधित अनुमान और 2027-28 के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सत्तारूढ़ दल के नेता नरेंद्र बोरकर और करीब 60 भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त विपिन इटनकर के पास अटके प्रस्तावों की शिकायत रखी।