#data-centre
RBI का डेटा सेंटर और साइबर ट्रेनिंग संस्थान भुवनेश्वर में तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को भुवनेश्वर में रिजर्व बैंक के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा अपटाइम इंस्टिट्यूट टियर IV मानक से प्रमाणित है।
विशाखापत्तनम में गूगल का 15 अरब डॉलर का एआई हब, भारतीय भाषा के टूल्स को मिलेगी ताकत
गूगल के विशाखापत्तनम में प्रस्तावित 15 अरब डॉलर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब से देशभर में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें स्वास्थ्य जांच से लेकर भारतीय भाषा के टूल्स शामिल हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह हब कंपनी की अपनी सेवाओं और बाहरी क्लाउड ग्राहकों, दोनों के लिए बनाया जा रहा है। पहला चरण 2028 में शुरू होगा।