टैग
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने श्योपुर वन मंडल से 25 अक्टूबर को घायल मिले चीता शावक केएनजी-22 को गोली मारने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया। शावक की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जंगली सूअर के शिकार के दौरान गोली चलाने की बात कबूल की।