#caqm
ग्रैप-3 हटा, हवा नहीं: दिल्ली में एक्यूआय 279, एम्स 369 पर
शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 दर्ज हुआ। एम्स 369, चांदनी चौक 365, वजीरपुर 332 और आनंद विहार 327 पर थे। 17 नवंबर को ग्रैप का तीसरा चरण हटने के बाद हवा फिर बिगड़ी है।
हवा सुधरी, GRAP-3 हटा; दिल्ली में स्कूल खुले, BS-3 पेट्रोल कारों पर रोक हटी
दिल्ली का AQI बुधवार सुबह 214 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में है। सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को यह 246 था। कैकम ने GRAP-3 के प्रतिबंध हटाए, जिससे स्कूल खुल गए और बीएस-3 पेट्रोल कारों को फिर अनुमति मिल गई।
ग्रेप-3 लागू, नोएडा-गाजियाबाद में कक्षा 1 से 5 की पढ़ाई हाइब्रिड
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का तीसरा चरण लागू रहने के कारण गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कक्षा 5 तक की कक्षाएं गुरुवार से हाइब्रिड मोड में चलेंगी। गुरुवार दोपहर दिल्ली का समग्र एक्यूआई 307 रहा, एनएसयूटी जाफरपुर में 399 दर्ज हुआ।
जहांगीरपुरी 449 पर, और दिवाली अभी पांच दिन दूर: दिल्ली ग्रैप-2 पर पहुंची
दिल्ली का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह 7 बजे 331 हो गया, जो एक दिन पहले 307 था। 58 में से आठ निगरानी केंद्रों ने 400 का आंकड़ा पार किया। जहांगीरपुरी 449 और रोहिणी 429 पर रहे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप का दूसरा चरण लागू किया।